किसी भी कंप्यूटर में RAM एक मुख्य पार्ट्स होता हैं इस लिए हमें इसके बारे में विस्तृत रूपसे जानना जरुरी हैं |अभी तक मार्किट में ब्रान्डेड और अस्सेम्बल्ड बहुत सारे कंप्यूटर मौजूद हैं|
हमें सबसे पहले यह समझाना जरुरी हैं की किस कंप्यूटर में कौन सी RAM लगती हैं या लगी हुई हैं | इसके बारे में हम आगे विस्तार से समझेंगे:-
RAM कम्प्युटर की अस्थाई मेमोरी होती है, ये कम्प्युटर के सर्वप्रथम संग्रहण उपकरण होते हैं| इनका CPU के साथ सीधा संपर्क होता है, प्रयोगकर्ता द्वारा भरी गई जानकारी तथा निर्देश ऑपरेटिंग सिस्टम से सर्वप्रथम RAM में आती है, फिर किसी भी जानकारी को CPU जरुरत के अनुसार RAM से लेता है, तथा क्रियान्वयन के पश्चात् उसे पुन: RAM के पास भेज देता है, जहाँ से उसे ऑपरेटिंग सिस्टम ग्रहण कर लेता है| RAM में जो भी डाटा रहता हैं वो क्षणभंगुर होता है, जब तक कम्प्युटर ON रहता हैं, RAM की डाटा तभी तक बनी रहता है, जैसे ही कंप्यूटर बंद होता है, RAM का डाटा समाप्त हो जाता है, परिणाम स्वरूप उसमे स्थित सारी जानकारी समाप्त हो जाती है| इनकी क्षमता किलो बाईट, मेगाबाईट तथा गिगाबाईटस आदि में मापी जाती है|
किसी भी कंप्यूटर में RAM एक मुख्य पार्ट्स होता हैं | RAM हर एक कंप्यूटर में अलग-अलग तरह की लगी हुई हो सकती हैं , इस लिए हमें किस कंप्यूटर में कौन सी RAM लगी हुई हैं ये जानना बहुत जरुरी हैं आगे हम इसके बारे जनेगे:-
दोस्तों तो आइये देखते हैं की किस कंप्यूटर में कौन सी RAM लगेगी :- या लगी हुई हैं .
सबसे पहले हमें RAM स्लॉट के ऊपर लिखे हुए volt के बारे में जानना जरुरी है की किस volt पर कौन सी ram कार्य करती हैं |
RAM VOLT
1: SD RAM 3.3V
2: DDR-1 2.5V
3: DDR-2 1.8V
4: DDR-3 1.5V
इस तरह हम RAM स्लॉट के ऊपर लिखे हुए volt को देख कर आसानी से पता लगा सकते हैं की किस मदरबोर्ड के ऊपर कौन सी RAM लगी हुई हैं|